सांसद सावित्री ठाकुर ने साझा की जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी गति धार। लोकसभा क्षेत्र धार की कुक्षी विधानसभा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़क मार्गों एवं ब्रिज निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वित्तपोषित इन विकास कार्यों की जानकारी सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से साझा की। सांसद सावित्री ठाकुर ने कहा, इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा। साथ ही व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे ग्रामीण जनजीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार, पिछड़ा वर्ग