टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, मुंबई पुलिस को सौंपे जाएंगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोटा/मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में राजस्थान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोटा पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

कोटा की एसपी तेजस्विनी गौतम के अनुसार, आरोपियों की पहचान हरियाणा के रेहान उर्फ सुक्का, बिहार के ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन और एक नाबालिग के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तीनों को मुंबई पुलिस के हवाले किया जाएगा।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने ट्रेन में तलाशी अभियान चलाकर उन्हें पकड़ा। मामले में फायरिंग के पीछे की वजह और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।

गौरतलब है कि मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलीबारी हुई थी। घटना में अभिनेता को गंभीर चोट नहीं आई, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

और पढ़ें