तीन राज्यों के नतीजों ने बदली राजनीतिक तस्वीर, दलों ने इसे आगामी चुनावों का संकेत माना
नई दिल्ली, 3 अगस्त। देश के विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनावों के नतीजों ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने महत्वपूर्ण जीत दर्ज की, जबकि गुजरात में भाजपा ने अपनी सीट बरकरार रखी। बिहार की चर्चित बांकीपुर सीट पर जन सुराज के संस्थापक एवं चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर निर्णायक बढ़त के साथ जीत की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।
मध्य प्रदेश: दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा को पराजित कर महत्वपूर्ण जीत हासिल की। इस परिणाम को प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के लिए बड़ा मनोबल बढ़ाने वाला माना जा रहा है। यहाँ कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीत गए है। प्रदेश कार्यालय में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले दतिया की जीत कांग्रेस की, सामूहिक तपस्या का परिणाम है। यह जननेता राहुल जी के नेतृत्व की जीत है।
बिहार: बांकीपुर विधानसभा सीट पर प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। मतगणना के रुझानों के अनुसार उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है, जिसे बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। इस मौके प्रशांत किशोर बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा, लेकिन आप अगले दो-तीन महीनों में यहां कुछ सुधार जरूर देखेंगे। बांकीपुर की जनता ने भाजपा नेतृत्व को एक स्पष्ट संदेश दिया है। कृपया बिहार के लिए एक अच्छे व्यक्ति को मुख्यमंत्री नियुक्त करें।
गुजरात: उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सतेंद्रभाई ने 30630 मतो के अंतर ने जीत दर्ज कर पार्टी का दबदबा कायम रखा और सीट अपने कब्जे में बनाए रखी। भाजपा का गुजरात में अच्छा प्रदर्शन रहा।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उपचुनाव के ये परिणाम आगामी विधानसभा चुनावों से पहले जनता के रुझान का संकेत दे सकते हैं। सभी प्रमुख दल अब इन नतीजों का विश्लेषण कर अपनी आगे की चुनावी रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं।









