दिनांक 19 अप्रैल 2026 को ग्राम कुण्डाल में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के अंतर्गत 167 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। इस भव्य सामूहिक विवाह समारोह की संपूर्ण व्यवस्था द्वारा प्रशासनिक अमले के सहयोग से करवाई जा रही है।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार की ओर से दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि के अलावा, विधायक डामर द्वारा कन्यादान स्वरूप 7 घरेलू उपयोग के बर्तन भी प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, विवाह समारोह में शामिल होने वाले सभी अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी उनके स्वयं के व्यय से की जा रही है।

इस आयोजन में लगभग 10,000 लोगों के शामिल होने का अनुमान है, जिससे यह कार्यक्रम क्षेत्र का एक बड़ा सामाजिक आयोजन बन गया है।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह कार्यक्रम में विधायक मथुरालाल डामर द्वारा वर-वधु को आशीर्वाद स्वरूप उपहार प्रदान किए गए थे तथा भोजन की समुचित व्यवस्था की गई थी।








