मनावर : (मप्र.) अक्षय तृतीया (19 अप्रैल 2026) के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश के धार जिले के सिरसोदिया में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत एक भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें 200 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिरसोदिया में आयोजित इस सर्वसमाज जिलास्तरीय सामूहिक विवाह समारोह में भाग लिया और नवदंपत्तियों को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।

प्कार्यक्रम में धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर के बेटे एवं भतीजी का विवाह भी सामूहिक विवाह के अंतर्गत संपन्न हुआ।

इस योजना के तहत, सरकार गरीब, जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। प्रत्येक वधु के खाते में डीबीटी (DBT) के माध्यम से 49,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का एक अनुकरणीय माध्यम है।

इस दौरान धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेडा, सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा, अक्षय तृतीया पर प्रदेश भर में कई स्थानों पर सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए गए, जिनमें उज्जैन में 112 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।









