मेले से लौट रहे लोगों के साथ युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा : महिलाओं से भरी कार की चाबी निकाली, पुलिस से रंगदारी, एफआईआर दर्ज, आरोपी फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर : (मप्र.) क्षेत्र में चल रहे वार्षिक मेले से घर लौट रहे परिवार के साथ एक बदमाश ने रास्ता रोक कर कर मारपीट की, पुलिस अधिकारी के सामने दंबगई दिखाता रहा बदमाश, परेशान हुए राहगीर, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज, आरोपी फरार। धार जिले की धरमपुरी पुलिस ने देर रात एक व्यक्ति के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में प्रकरण दर्ज किया। जिसके बाद पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

धार जिले के बड़े आयोजन में से एक कालीबावड़ी स्थित वार्षिक बियाबानी मेला लगता है जो वर्तमान 8 अप्रैल से 18 अप्रैल तक चल रहा हैं। कल बीती रात्रि 1 बजे धरमपुरी निवासी रेहान शेख अपने परिवार को कार से लेकर मेले से घर लौट रहे था। तभी अचानक ग्राम चंदावड़ में ओवर टैक करने की बात को लेकर आरोपी राजकुमार पिता भागीरथ मुवेल निवासी मुंडला ने गाड़ी रोक कर यात्रियों के साथ गाली गलौज और मारपीट की, इतना ही नहीं बदमाश ने पुलिस के साथ हाई वोल्टेज ड्रामा भी किया। राजकुमार ने महिलाओं से भरी कार की चाबी निकाल कर बीच सड़क पर हुड़दंग मचाने लगा।

इस दौरान मौके पर पुलिस पहुंची तो बदमाश पुलिस से दबंगई करने लगा, पुलिस के बहस करने के दौरान लोगों की समझाइश पर भी बदमाश नहीं माना। भयभीत यात्रियों की बीच बचाव में पुलिसबल ने आकर बदमाश से यात्रियों की चाबी दिलाई। और रास्ते के जाम को खुलवाया। बदमाश के हुड़दंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात राजकुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3), 296बी, 324(1), 126(2)!के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी।

511 वर्षों से संचालित हो रहा है मेला, ग्रामीणों को रोजगार का अवसर

दरअसल मनावर विधानसभा क्षेत्र के कालीबावड़ी स्थित बियाबानी में सूफी संत शेख अब्दुल्ला शाह दाता का वार्षिक मेला आयोजित होता है जिसमें हजारों लोगों का प्रतिदिन आवागमन रहता है क्षेत्र के चारों ओर रास्ते श्रद्धालुओं और मेले में आने वाले यात्री से भरे रहते है मांडव घाट के नीचे धरमपुरी से महज 15 किलोमीटर दूर यह मेला आयोजित होता है। इस दौरान सैकड़ो वहनो का आना-जाना लगा हुआ है। 10 दिनों से अधिक इस वार्षिक मेले में स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं इसके अतिरिक्त यह हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष 511वा उर्स संचालित किया गया। राहगीरों के साथ मारपीट की जाने की यह घटना निंदनीय है गनीमत रही की मौके पर पुलिस पहुंच गई और बदमाश पर काबू पा लिया अन्यथा विवाद ओर बढ़ने की स्थिति के पहुंच गया था।

और पढ़ें