प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का शिविर आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर। सेमल्दा मार्ग स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में मंगलवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत शिविर आयोजित किया गया। इसमें उपभोक्ताओं को घर की छत पर सोलर सिस्टम लगवाने की प्रक्रिया, लागत, सब्सिडी और बैंक ऋण की जानकारी दी गई।

शिविर डीई कमलसिंह तड़वाल एवं सहायक यंत्री बबन मौर्य की देखरेख में हुआ। सोलर कंपनियों और बिजली कंपनी के प्रतिनिधियों ने योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं और सोलर प्लांट के लाभ बताए।

डीई कमलसिंह तड़वाल ने बताया कि 300 यूनिट बिजली उत्पादन क्षमता वाले सोलर सिस्टम की लागत करीब 1.99 लाख रुपए है। केंद्र एवं राज्य सरकार से करीब 98 हजार रुपए की सब्सिडी मिलती है। शेष राशि के लिए बैंक से कम ब्याज पर ऋण की सुविधा उपलब्ध है।

शिविर में उपभोक्ताओं ने लागत, सब्सिडी और आवेदन प्रक्रिया को लेकर जानकारी ली। दोपहर 2 बजे तक 30 उपभोक्ताओं ने सोलर सिस्टम लगवाने के लिए पंजीयन कराया।

और पढ़ें