चंडीगढ़/नई दिल्ली। ₹657 करोड़ के कथित बैंक घोटाले की जांच में आरोपी बैंक अधिकारी रिभव ऋषि की कथित गर्लफ्रेंड और उसके ऊपर किए गए खर्च को लेकर चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।
CBI जांच से जुड़े मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, आरोपी अधिकारी की मुलाकात एक डांसर से चंडीगढ़ के कार्यक्रम में हुई थी। महिला ने जांच एजेंसी को बताया कि ऋषि ने उसे अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक करीब ₹10 लाख प्रतिमाह, कुल लगभग ₹56 लाख दिए।
महिला के बयान के अनुसार, दिल्ली के द्वारका में करीब ₹3 करोड़ से अधिक के मकान की खरीद में भी ऋषि ने बड़ी रकम खर्च की। इसके अलावा दोनों की लग्जरी होटल में ठहरने और विदेश यात्राओं की जानकारी भी जांच में सामने आई है।
CBI के अनुसार, पूरे मामले में हरियाणा सरकार से जुड़े ₹504 करोड़ और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी के ₹153 करोड़, यानी कुल ₹657 करोड़ की कथित हेराफेरी की जांच हो रही है। आरोपी पर सरकारी धन को संदिग्ध खातों और शेल कंपनियों के जरिए स्थानांतरित करने के आरोप हैं।
मामले में लगाए गए आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत करेगी।








