ख्वाजा गरीब नवाज़ की छठी शरीफ मनाई, अकीदत के फूल-चादर पेश किए, 30 मई उर्स का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर : (मप्र.) आज उर्दू कैलेंडर के अनुसार चंद्रमा की 6 तारीख है, जिलहिज्जा के इस महीने में आज ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज़ की मासिक छठी के अवसर पर मनावर के बाकानेर में ह. सुबराती बाबा, सैय्यद काज़ी सलीमुद्दीन बाबा के आस्ताने मुबारक पर दरगाह कमेटी एवं समाज के रुकसार हाजी, जाकिर कुरैशी, हाजी शहजाद मंसूरी, अज़ीज़ खान, नज़ीर पेंटर, खादिम छोटे-बडे कल्लूबाबा, आरिफ खत्री आदि लोगों की उपस्थिती के दरूद फातिहा (मंत्र जाप) का आयोजन किया गया।

अकीदतमंदों ने फूल – चादर व खुशबू चढ़ाई, वही उपस्थित हाजी शहजाद मंसूरी ने बताया कि अल्लाह के घर (मक्का) जाने, हज यात्रा ओर बकरी ईद का त्यौहार जैसे विशेष आयोजन इसी माह में मनाए जाते है इसलिए भी यह माह बेहद खास है। हम सभी आज यहां छठी के अवसर पर दरूद फातिया की तिलावत करने आए है। इसी के साथ आने वाले दिनों 30 मई को सैय्यद काज़ी सलीमुद्दीन बाबा के 28वें उर्स का भी आयोजन होने वाला है। उसकी तैयारियों को भी लेकर बैठक ओर चर्चाओं का दौर चल रहा है।

बताया कि 30 मई को बाकानेर दरगाह पर सालाना उर्स मनाया जा रहा है यह 28वा उर्स होने जा रहा है जिसमें हर साल की तरह इस वर्ष भी संदल, चादर पेशाई, श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे और शानदार कव्वाली का आयोजन किया जाएगा। बता दे कि ह. सैय्यद काज़ी सलीमुद्दीन बाबा का उर्स हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक है। यह सर्व समाज के लोग दर्शन के लिए आते है। बाबा अपने जीवित काल में भी सभी समाज के लोगों को आशीर्वाद (दुआ) देते है। आज उसकी समाधि दरगाह पर उर्स के मौके पर हजारों लोगों का तांता रहेगा।

और पढ़ें