तमिलनाडु की फटाका फैक्ट्री में विस्फोट : 20 से अधिक लोगों के मरने की खबर, कई घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चेन्नई। तमिलनाडु के विरुदुनगर जिले के कट्टानारपट्टी इलाके में स्थित वनजा फटाका फैक्ट्री में रविवार को एक जोरदार धमाका हुआ। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। आशंका है कि फैक्ट्री में रखे ज्वलनशील पदार्थों के कारण यह विस्फोट हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस हादसे पर दुख जताया है।

जानकारी के मुताबिक, इस फैक्ट्री का मालिकाना हक गोविंदनाल्लूर निवासी मुथु मानिकम के पास है और यह एक वैध आरडीओ लाइसेंस के तहत संचालित हो रही थी। फैक्ट्री परिसर में 30 से अधिक कमरे बने हुए हैं और यहां 50 से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं। रविवार को जब लगभग 30 कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे, तभी अचानक एक जोरदार विस्फोट हुआ। इस धमाके से फैक्ट्री के कम से कम चार कमरों को भारी नुकसान पहुंचा और देखते ही देखते वहां अफरा तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे से अधिक समय तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया, लेकिन तब तक नुकसान काफी गंभीर हो चुका था। हादसे के समय फैक्ट्री में 30 से अधिक लोग मौजूद थे, जिनमें से कई मलबे के नीचे दब गए। बचाव दल ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश जारी रखी।

और पढ़ें