मधुमक्खियों के हमले से लॉकडाउन जैसे हालत, इजराइल पर बरसा प्राकृतिक कहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तेल अवीव/नई दिल्ली : इज़रायल के तेल अवीव और आसपास के कई शहरों में बीते दिन अचानक हजारों मधुमक्खियों का बड़ा झुंड देखने को मिला। जिसके बाद लोगों में डर का माहौल बन गया। हालात इतने गंभीर हो गए कि स्थानीय प्रशासन को तुरंत अलर्ट जारी करना पड़ा और कुछ इलाकों में अस्थायी रूप से दुकानों, कैफे और शॉपिंग सेंटर को बंद कर दिया जिसके बाद अस्थायी लॉकडाउन जैसी स्थिति देखने को मिली।

बता दें कि इजरायल में इन दिनों मधुमक्खियों का भयानक हमला देखा जा रहा है। तेल अवीव समेत कई शहरों में मधुमक्खियों के झुंड आसमान में छा गए। इतनी ज्यादा मधुमक्खियां हैं कि अधिकारियों को आपातकालीन चेतावनी जारी करनी पड़ी है।

प्रशासन ने लोगों को सलाह दी कि वे अपने घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें और मधुमक्खियों को किसी भी तरह से परेशान या नुकसान न पहुंचाएं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा गया कि मधुमक्खियों का विशाल झुंड इमारतों, गाड़ियों और बाजारों के आसपास मंडरा रहा है, जिससे लोगों में घबराहट फैल गई और पूरे शहर में अफता-तफरी मच गई।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इमरजेंसी टीमें और ट्रेनड मधुमक्खी पालकों को मौके पर भेजा गया। इन टीमों ने मधुमक्खियों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर दूसरी जगह स्थानांतरित करने का काम शुरू किया।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह कोई हमला नहीं बल्कि मधुमक्खियों की प्राकृतिक प्रक्रिया हो सकती है, जिसे स्वार्मिंग कहा जाता है। इसमें मधुमक्खियों का एक बड़ा समूह अपनी पुरानी कॉलोनी छोड़कर नई रानी के साथ नया घर खोजने निकलता है। यह प्रक्रिया अक्सर तब होती है जब छत्ते में जगह कम हो जाती है या पर्यावरणीय परिस्थितियां बदलती हैं।

वैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि मौसम में बदलाव, फूलों की कमी या छत्ते के टूटने जैसी वजहें इस तरह के बड़े झुंड का कारण बन सकती हैं। हालांकि घटना से किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं और लोग इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं- कुछ इसे प्रकृति का संकेत मान रहे हैं तो कुछ पर्यावरणीय बदलावों की चेतावनी बता रहे हैं।

मधुमक्खी के हमले को लेकर अलग-अलग प्रक्रियाएं आई सामने

विशेषज्ञों के अनुसार मधुमक्खियां की यह प्राकृतिक प्रक्रिया हो सकती है लेकिन कई लोग इसे इजराइल पर आसमानी करर मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि हमास की आड़ में गाजा और हिजबुल्लाह की आड़ में लेबनान की आम जनता को मारने वाले देश पर यह ईश्वर का कहर बरस रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने यह विधवा किया है कि अति का अंत होता है और इजरायल ने मानवता को खत्म कर दिया है आतंकवादियों की आड़ में मासूम बच्चों का कत्ल करने वाला यह देश अब ईश्वर की पकड़ में है। ओर वह आसमानी जमीनी कहर बरसाता रहेगा।

और पढ़ें