मध्य प्रदेश में तपन चरम पर, नौगांव में 44.8 डिग्री, अगले तीन दिन और बढ़ेगी गर्मी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल। नौतपा की ठंडक के बाद अब मध्य प्रदेश में तेज गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। रविवार को प्रदेश के 20 से अधिक शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सबसे अधिक तापमान नौगांव में दर्ज किया गया, जहां पारा 44.8 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है।

ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलों में लू चलने की प्रबल संभावना है। वातावरण में नमी की कमी के चलते उमस भी बढ़ गई है, जिससे लोगों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, 12 जून के बाद हल्की राहत की संभावना जताई जा रही है।

मानसून की स्थिति:
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून इस समय मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी और बालुरघाट से होकर गुजर रहा है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ और हवा के ऊपरी स्तर पर बने चक्रवातों के कारण अभी बारिश की संभावना नहीं है।

विशेषज्ञों का कहना है कि नमी भरी हवाएं नहीं पहुंच पाने से प्रदेश में गर्मी तेज हो गई है और फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं की जा सकती।

Pooja upadhyay
Author: Pooja upadhyay

Leave a Comment

और पढ़ें