मनावर में सेन समाज का महाकुंभ, निकला भव्य चल समारोह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाही रथ पर सेन महाराज का छायाचित्र, कलश यात्रा में उमड़ा समाज; नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

मनावर। धार जिले के मनावर में शनिवार को सेन समाज का विशाल महाकुंभ आयोजित किया गया। महाकुंभ में मनावर सहित धरमपुरी, कुक्षी और गंधवानी तहसील से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन के दौरान नगर में भव्य चल समारोह एवं कलश यात्रा निकाली गई।

कार्यक्रम का आयोजन नगर के मेला मैदान स्थित विक्रम सामुदायिक मांगलिक भवन में किया गया। आयोजन समिति के मोहन सेन एवं तहसील अध्यक्ष शिवशक्ति भारती ने बताया कि चल समारोह के दौरान शाही रथ पर सेन महाराज का छायाचित्र विराजित कर नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण कराया गया। इसके साथ ही महिलाओं ने कलश यात्रा में सहभागिता की।

आयोजन समिति के अनुसार महाकुंभ की तैयारियां पिछले एक माह से चल रही थीं। समिति के सदस्यों ने घर-घर संपर्क कर समाजजनों को आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। आयोजन को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखा गया।

नगर के मुख्य चौराहे पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमित खटोड़ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चल समारोह का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान समाजजनों का अभिनंदन भी किया गया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में नारायणी सेवा के प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष चौहान, मंगलगिरी नागा बाबा, महंत कैलाश भारती, राम सेन समिति मनावर एवं दादा दयालु ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे।

इसके कांग्रेस नेता नारायण जौहरी, अरुण गर्ग, मुकेश शिवदे, दिलीप सिंगार, इकबाल भाई बोहरा, अमर सेन, राहुल वर्मा, अनिल तिवारी, रवींद्र पाटीदार, विपुल पाटीदार, दिनेश ठाकुर, पीयूष वर्मा, भानु शर्मा, अनिल मकवाना एवं योगेश जख्मी सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महाकुंभ के दौरान समाज की एकजुटता, सामाजिक समरसता और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। आयोजन में शामिल समाजजनों ने इसे सेन समाज की एकता और सामाजिक चेतना को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताया।

और पढ़ें