
ओल्ड पीआरओ परिसर में नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत
खरगोन (शाहनवाज शेख) भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) की खरगोन जिला इकाई में वूमन विंग का गठन किया गया है। संगठन ने अंजू त्रिवेदी को जिलाध्यक्ष तथा मोनिका साहू को जिला संयोजक नियुक्त किया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों का शनिवार को ओल्ड पीआरओ परिसर में आयोजित समारोह में पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।
उक्त नियुक्तियां एआईजे प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू के निर्देशानुसार महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष तनवीर खान द्वारा प्रदेश सचिव संगीता कश्यप के प्रस्ताव, प्रदेश संयोजक मेघा जैन की अनुशंसा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपिका दीक्षित की सहमति से की गई हैं।
स्वागत समारोह में एआईजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीजुद्दीन शेख, प्रदेश संयोजक आमिर शेख रोमी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम कुशवाह, जिलाध्यक्ष प्रकाश भावसार, जिला संयोजक कमलेश पटेल, अजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र आर्य, जिला महासचिव देवीसिंह धानसे, सचिव जमीर मंसूरी, प्रवक्ता विजय नांदुरकर, कार्यालय सचिव हरीश कुमरावत, कार्यालय सहसचिव महेश अमोदे, खरगोन नगर तहसील अध्यक्ष सचिन जोशी सहित पत्रकार संजय पराशर, दिलीप पंचोली, कांतिलाल कर्मा, साजिद शेख आदि उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अंजू त्रिवेदी एवं जिला संयोजक मोनिका साहू का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रकाश भावसार ने कहा कि संगठन के विस्तार की दिशा में पहली बार महिला विंग का गठन किया गया है। उन्होंने नियुक्तियों के लिए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीजुद्दीन शेख ने कहा कि संभवतः जिले में यह पहला अवसर है, जब किसी पत्रकार संगठन में महिला विंग का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि एआईजे का यह निर्णय महिला पत्रकारिता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
प्रदेश संयोजक आमिर शेख ने कहा कि महिला विंग के गठन का उद्देश्य महिला पत्रकारों के अधिकारों और हितों की रक्षा करना है। विंग मीडिया क्षेत्र में महिलाओं को समान अवसर एवं सम्मान दिलाने के साथ ही कार्यस्थल पर आने वाली समस्याओं और चुनौतियों के समाधान के लिए भी कार्य करेगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम कुशवाह ने कहा कि महिला विंग के गठन से महिला पत्रकारों को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही नई पीढ़ी को हिंदी पत्रकारिता की समृद्ध परंपरा से परिचित कराने और महिला पत्रकारों को सम्मान एवं बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में संगठन प्रभावी भूमिका निभाएगा।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अंजू त्रिवेदी एवं जिला संयोजक मोनिका साहू ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगी तथा महिला पत्रकारों के हितों एवं अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करेंगी।









