मनावर में कांग्रेस ने मतदाता सूची व निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमित खटोड़ के नेतृत्व में एसडीएम को दिया राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

मनावर। मतदाता सूची एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर शुक्रवार को मनावर नगर कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। कांग्रेस की ओर से यह मांग ऐसे समय उठाई गई है, जब देशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राजनीतिक विवाद और विरोध प्रदर्शन जारी हैं।

यह ज्ञापन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी एवं मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा के निर्देशानुसार नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमित खटोड़ के नेतृत्व में सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन भी नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमित खटोड़ ने किया।

कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची एवं निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग राष्ट्रपति के समक्ष रखी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर की कार्यसमिति भी हाल में SIR प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर चुकी है।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण जोहरी, निरंजन डावर, हरीभाई पाटीदार, अरुण गर्ग, सुनील स्टार, लक्ष्मी जाट, इकबाल बोहरा, रुपेश जोहरी, अमर सेन, अखिलेश कुशवाह, अनिल मकवाना, भानु शर्मा, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें