मध्य प्रदेश पुलिस में पदोन्नति: बंसीलाल कन्नौज बने यातायात रक्षित निरीक्षक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर/धार। मध्य प्रदेश पुलिस में पदोन्नति के तहत मनावर और कुक्षी जैसे अत्यधिक व्यस्त एवं ट्रैफिक जाम प्रभावित क्षेत्रों में वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले बंसीलाल कन्नौज को यातायात सूबेदार के पद से पदोन्नत कर यातायात रक्षित निरीक्षक (Inspector) बनाया गया।

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर ने जिला मुख्यालय में उन्हें स्टार (रैंक बैज) लगाकर पदोन्नति प्रदान की। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल वेलापुरकर, डीसीपी कमलेश चौहान, धार रक्षित निरीक्षक पुरुषोत्तम विश्नोई की मौजूदगी में उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और नैतिकता के साथ कार्य करने की सीख दी।

पदोन्नति के बाद यातायात निरीक्षक बंसीलाल कन्नौज ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, यातायात नियमों का प्रभावी पालन कराने तथा आमजन की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।

पुलिस विभाग में उनकी पदोन्नति को उनके लंबे अनुभव, उत्कृष्ट कार्यशैली और समर्पित सेवाओं का सम्मान माना जा रहा है।

ज्ञात हो कि यातायात रक्षित निरीक्षक बंसीलाल कन्नौज मनावर, कुक्षी जैसे व्यस्ततम एरिया में अपनी सेवाएं दे रहे हैं जहां बाईपास ना होने कारण नगरी और बाहरी यातायात नगर के बीच से गुजरता है आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या से आमजन परेशान होते दिखाई देते हैं ऐसी दशा में बंसीलाल कन्नौज के कुशल नेतृत्व में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया गया। जिसकी नागरिकों ने भी सराहना की है।

और पढ़ें