रावजी बाजार में कार पर चढ़कर तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर। रविवार की रात इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में बीच सड़क दंपति की कार पर चढ़कर तोड़फोड़ करने और उनके साथ अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी उमेश यादव के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद वाहन के कट लगने की बात को लेकर शुरू हुआ था। मामूली कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने दंपति की कार पर चढ़कर जमकर तोड़फोड़ की और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाबू उर्फ कालू (पिता मुकेश) और अंकित (पिता दिलीप), दोनों निवासी बाणगंगा क्षेत्र, के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर मामले में आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें