लोक कल्याण शिविर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का सशक्त माध्यम है : सांसद सावित्री ठाकुर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनकल्याणकारी शिविर में पहुंची केंद्रीय मंत्री ठाकुर, नए सिविल अस्पताल का उद्घाटन किया

आज मनावर विधानसभा में आयोजित लोक कल्याण शिविर का अंतिम चरण उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के प्रमाण-पत्र, सहायता राशि, ऋण स्वीकृति पत्र एवं किसानों को आवश्यक सामग्री वितरित की गई। साथ ही स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर महिलाओं के आत्मनिर्भरता प्रयासों की सराहना की गई। वही मनावर के नए सिविल अस्पताल का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि यह शिविर मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प को साकार करने का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल को 12 वर्ष पूरे हो चुके हैं पीएम मोदी ने अपने कार्यकारी में देश के अंतिम पंक्ति के लोगों तक योजनाओं का पहुंचने का संकल्प लिया था जो वह पूरा कर रहे हैं। आज पीएम मोदी देश और विदेश में अपनी अलग पहचान बन चुके है। मंत्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमीन से उठे एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने 25 साल राजनीति करियर में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री जैसे पदों पर रहकर देश की जनता की सेवा की है। आज विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जन-जन तक वह लाभ पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना छुट्टी लिए वह सतत कार्य कर रहे हैं,

रक्तदान शिविर का आयोजन 

नई सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जहां कई लोगों ने ब्लड बैंक को रक्तदान किया।

स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया आयाम

आज मनावर में आयोजित जन कल्याण शिविर के अंतर्गत केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने 951.21 लाख रुपये की लागत से निर्मित 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल भवन का शुभारंभ कर उसे जनता की सेवा में समर्पित किया। इस आधुनिक अस्पताल के प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही प्राप्त हो सकेंगी। यह अस्पताल आधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित होकर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएगा।

ये रहे मौजूद

मान नदी किनारे जूनी मनावर पेड़ी घाट पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर एसडीएम प्रमोद सिंह गुर्जर, तहसीलदार विजय तलवारे, बीएमओ चंपा बघेल, नपा सीएमओ संतोष चौहान, कृषि विभाग के एसओडीओ महेश बर्मन, बीईओ मन्नालाल ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार, प्रकाश पांडेय, लालसिंह बर्मन, कपिल सोलंकी, सचिन पांडेय, मोनू पाटीदार, अमित शर्मा, दामोदर खंडेलवाल, लोकेश मुकाती, सोनाली श्रीवास्तव आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

और पढ़ें