
मनावर : (मप्र.) धार जिले के मनावर में भाजपा मध्य प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का आगमन हुआ, युवा जन संवाद में शामिल होने आए श्याम टेलर का इस मौके पर जगह-जगह उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। अपने अध्यक्ष के स्वागत की बेला में विश्वास चौहान मित्र मंडल ने सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन दिखाया। 2 दिन पूर्व ही मनावर के अधिकांश मार्गो और कार्यक्रम स्थल पर प्रचार प्रसार और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। युवा नेतृत्व विश्वास चौहान मित्र मंडल ने मनावर के लगभग अधिकांश मार्गो को रंग बिरंगे बैनर-पोस्टर से माहौल चकाचौंध कर दिया। हालांकि भाजपा युवा मोर्चा के अन्य नेताओं ने भी गर्मजोशी के साथ स्वागत सम्मान किया। अलग अलग मंचों पर स्वागत करने भीड़ उमड़ी, क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल रहे।
जिले की राजनीति में इन दिनों युवा नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विश्वास चौहान ने युवाओं और कार्यकर्ताओं के बीच तेजी से लोकप्रियता हासिल की हैं। संगठन में उनकी सक्रियता, सरल कार्यशैली और जमीनी स्तर पर निरंतर मौजूदगी ने उन्हें भाजपा में तेजी से आगे बढ़ने वाले नेताओं में शामिल कर दिया है। चौहान लंबे समय से भाजपा संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही वे संघ में भी भूमिका निभाते हैं। यही कारण है कि युवाओं, कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जा रही है।

इसी बीच बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के मनावर आगमन पर विश्वास चौहान मित्र मंडल ओर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। युवाओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में युवाओ और कार्यकर्ताओ की भीड़ एकत्रित की। पुष्पमालाओं, साफा और जयघोष के साथ हुए स्वागत ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। इस दौरान युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भी स्पष्ट नजर आई। श्याम टेलर ने युवाओं को आगे आना चाहिए, राष्ट्रहित में कार्य करे। पार्टी के बीच उद्बोधन में कहा कि पार्टी को मजबूती मिले, सरकार राष्ट्रहित में काम कर रही है। मोहन सरकार ओर पीएम मोदी की उपलब्धियां गिनाई।
जल्द ही धार जिले में अध्यक्ष के रिक्त पद को भरा जाएगा, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि धार जिले में भाजपा को मजबूत करने के लिए ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है, जिसकी युवाओं और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़, पहचान हो। वर्तमान में जिले की सात विधानसभा सीटों में से पांच पर कांग्रेस के विधायक हैं, जबकि भाजपा के पास केवल दो सीटें हैं। ऐसे में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की चुनौती है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि विश्वास चौहान गांव गांव में युवाओं की टीम जुटा रहे है। यही कारण है कि जिले के कई युवा आज उन्हें मजबूत नेतृत्व के रूप में देख रहे हैं। युवाओं का एक बड़ा वर्ग उनके साथ सक्रिय रूप से जुड़कर संगठनात्मक गतिविधियों में भाग ले रहा है।

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेजी से चल रही है कि यदि भाजपा संगठन भविष्य में विश्वास चौहान को बड़ी जिम्मेदारी सौंपता है, तो पार्टी को जिले में नई ऊर्जा और मजबूती मिल सकती है। संगठनात्मक अनुभव, युवाओं में लोकप्रियता और जमीनी कार्यशैली के चलते वे भाजपा के संभावित मजबूत चेहरों में गिने जा रहे हैं। संघ और भाजपा के कई कार्यकर्ताओं का मानना है कि विश्वास चौहान की सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण आने वाले समय में पार्टी के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। मनावर में प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के स्वागत कार्यक्रम में युवाओं की भीड़ ने भी यह संकेत दिया है कि जिले में युवा नेतृत्व को लेकर विश्वास चौहान का प्रभाव कही न कही बढ़ रहा है।









