मनावर में चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों का गुस्सा फूटा, एसपी शर्मा से मिले किसान, आश्वासन के बाद लौटे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धार (मप्र) : मनावर क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है फिर चाहे वह सुने मकान के ताले तोड़ना हो, या मोटरसाइकिल चोरी या फिर खेतों से बिजली की मोटरों के तार चुराना। वारदातों को लगातार अंजाम दिया जा रहा है लेकिन उस पर अंकुश नहीं लग रहा है, ऐसी लिखित शिकायत लेकर मनावर क्षेत्र के ग्रामीण, किसान एवं पाटीदार समाज के लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी सचिन शर्मा से मिलने पहुंचे।

बहुसंख्या में पाटीदार समाज के लोगों ने एसपी सचिन शर्मा को लिखित शिकायत देते हुए बताया कि दो-तीन वर्षों से मनावर में चोरियों की वारदात से बढ़ रही है लेकिन थाना प्रभारी द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। कई चोरियां तो ऐसी है जिनका अभी तक कोई पता नहीं चला, देखा जाए तो पिछले 10 दिनों में क्षेत्र में दो बड़ी चोरियों को अंजाम दिया गया, जिसमें एक सुनार की दुकान को निशाना बनाया। वहीं एक ग्राम कवठी में किसान के घर पर चोरों ने धावा बोलकर करीब 350 ग्राम सोना, ढाई किलो चांदी और करीब 3 लाख से अधिक नगद रूपयों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरे की का डाटा भी पुलिस को सौंप दिया गया लेकिन अभी तक वारदात को लेकर कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई? ऐसे में ग्रामीण और किसानों तथा स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

पाटीदार समाज ने एसपी सचिन शर्मा के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा की 20 मई की रात कवठी में हुई चोरी के बाद थाना प्रभारी मौके पर नहीं आए! ग्रामीण में बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट में चोरी हुई सामग्री पूरा उल्लेख नहीं किया, बल्कि आधे से भी कम समान चोरी का प्रकरण बनाया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हो रही चोरियों का जल्द खुलासा नहीं किया तो समाज आंदोलन करने की चेतावनी देता है।

समाजजनों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। किसानों के खेतों से मोटर चोरी होने जैसी वारदातें भी सामने आ रही हैं, जिससे ग्रामीणों में डर और नाराजगी का माहौल है। किसान खेतों में पानी देने के लिए परेशान होता है। मनावर तहसील पाटीदार समाज के अध्यक्ष देवराम पाटीदार ने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी चोरी के बावजूद थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान घटनास्थल तक नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि चौकी प्रभारी ने चोरी गए पूरे सामान का उल्लेख रिपोर्ट में नहीं किया और केवल औपचारिकता निभाई गई।

देवराम पाटीदार ने कहा कि थाना प्रभारी क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। समाज ने चेतावनी दी कि यदि जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया और सामान बरामद नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

वही एसपी सचिन शर्मा ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जिसके बाद किसान लौट आए। 

और पढ़ें