बिहार के मंत्रिमंडल का विस्तार : राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सभी 32 सदस्यों को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना : आज बिहार में NDA सरकार के कैबिनेट विस्तार में गुरुवार को गांधी मैदान में 32 नए मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें जेडीयू सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी शामिल हैं। एनडीए के पांचों घटक दलों बीजेपी, जेडीयू, एलजेपीआरवी, हम और आरएलएम के प्रतिनिधियों को इस कैबिनेट में जगह दी गई है

पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सभी 32 सदस्यों को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार और NDA के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद बनी नई सरकार के मंत्रिमंडल में चिराग पासवान की एलजेपीआरवी, जीतनराम मांझी की HAM और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। डॉ. संतोष कुमार सुमन और भगवान सिंह कुशवाहा जैसे नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

गौरतलब है कि पिछले महीने नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए चुने जाने और इस्तीफा देने के बाद सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। आज 22 दिनों बाद पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ और नीतीश कुमार की मौजूदगी में ये भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।

इन मंत्रियों ने ली शपथ

पटना के गांधी मैदान में रत्नेश सदा, कुमार शैलेंद्र, शीला कुमारी, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र कुमार रौशन, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, डॉ. संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद, राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह ‘टाइगर’, विजय कुमार सिन्हा, श्रवण कुमार, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, लेशी सिंह, सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, मो. जमा खान, नंद किशोर राम, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, प्रमोद कुमार आदि ने मंत्री पद की शपथ ली।

और पढ़ें