चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल पहुंची केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता: (प.ब.) पश्चिम बंगाल में आज दक्षिण 24 परगना क्षेत्र से पाथर-प्रतिमा से भाजपा विधानसभा प्रत्याशी असित कुमार हलधर, काकद्वीप से दीपांकर जाना और सागर विधानसभा से सुमन्त मंडल के नामांकन रैली में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर शामिल हुई।

वह इस दौरान प्रत्याशियों के साथ विशाल वाहन रैली में में भी शामिल हुई। इस दौरान जनता का जबरदस्त उत्साह और अटूट विश्वास साफ के संकेत दिखाई दिए। केंद्रीय राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार है। हर वर्ग, हर समाज भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा है और विकास, सुरक्षा व सुशासन के साथ एक विकसित बंगाल के निर्माण का दृढ़ संकल्प ले चुका है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ठाकुर ने बंगाल के मतदाताओं से बीजेपी के प्रत्याशियों को बहुमत के साथ विजय बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के अधिकांश राज्यों में भाजपा अपना परचम लहरा रही है पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश में भाजपा सर्वश्रेष्ठ पार्टी बनकर उभरी है। कहा कि देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव है और मतदाताओं के उत्साह देखने को मिल रहा है, पश्चिम बंगाल परिवर्तन की ओर आगे बढ़ रहा है अब ममता सरकार से जल्द मुक्ति मिलेगी और कमल के फूल का उदय होगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री ठाकुर ने गृहमंत्री अमित शाह की बात दोहराते हुए कहा कि देश की सीमाओं वाले राज्य में बाहरी लोग प्रवेश कर रहे हैं जिन्हें भाजपा की सरकार ने जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है।

इसके अतिरिक्त पार्टी वरिष्ठ नेता स्टार प्रचारक के रूप में पांच राज्यों के चुनाव में प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

और पढ़ें