गंगा नदी में बिरयानी खाने के बाद अब डीजे साउंड के साथ शराब पीने की मामला आया सामने : वायरल वीडियो के आधार पर लोगों को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी : गंगा नदी के बीचों-बीच नाव पर बीयर पार्टी करने का मामला सामने आया है। नाविक समाज के कुछ लोग परंपरा के अनुसार दशाश्वमेध घाट से मिर्जापुर के अदलहाट स्थित बड़ी शीतला मंदिर तक शोभायात्रा लेकर जा रहे थे। इसी दौरान नाविकों ने नाव पर डीजे लगाकर तेज संगीत के बीच बीयर का सेवन किया और जमकर डांस किया। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने मामले का संज्ञान लेते हुए वीडियो में दिख रहे आरोपियों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

वाराणसी के नाविक समाज की ओर से हर साल गंगा की लहरों पर शोभायात्रा निकालने की पुरानी परंपरा है। इस बार भी नाविक बधावा लेकर मिर्जापुर जा रहे थे। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि नाविकों के हाथ में बीयर की केन है और वे डीजे की धुन पर झूम रहे हैं। पवित्र मानी जाने वाली गंगा नदी में इस तरह सरेआम नशा करना और शोर-शराबा करना स्थानीय लोगों और भक्तों की भावनाओं को आहत कर रहा है।

एक के बाद एक सामने आ रहे विवाद

काशी में गंगा की शुचिता से जुड़ा यह दूसरा बड़ा विवाद है। इससे पहले कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा रोजा इफ्तार के दौरान गंगा में बिरयानी की हड्डियां फेंकने का मामला गरमाया था, जिसमें पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा था।

अब नाविकों द्वारा नाव संचालन के दौरान शराब पीने का वीडियो सामने आने पर पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर नाविकों की पहचान करने में जुटी है।

और पढ़ें