मनावर: (मप्र.) मनावर नगर के सेमल्दा मार्ग स्थित सांदीपनी विद्यालय में शनिवार को शिक्षा विभाग की ओर से “स्कूल चलें हम अभियान” के अंतर्गत “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मनावर एसडीएम प्रमोद सिंह गुर्जर ने छात्र-छात्राओं की क्लास ली और उन्हें भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बातें बताईं।
मुख्य रूप से चार बातें बताईं
रीजनिंग, कम्युनिकेशन स्किल, करेंट अफेयर्स और हॉबी/रुचि। उन्होंने इन विषयों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मौजूद छात्र-छात्राओं ने भी एसडीएम गुर्जर से विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनके जवाब देकर उन्होंने उनकी जिज्ञासा शांत की।
एसडीएम ने अपनी पढ़ाई के दौरान के अनुभव भी साझा किए, जिससे विद्यार्थियों को प्रेरणा मिली। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र के साथ पेन और कॉपी देकर पुरस्कृत किया गया।

शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम
सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य सोहन शिंदे ने बताया कि यह कार्यक्रम शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के बीआरसी किशोर कुमार बागेश्वर और बी एसी भरत बर्फा भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मनावर जन शिक्षक सुरेश पाटीदार ने किया। इस अवसर पर संस्था के शिक्षक मदन मुवेल, सौरव पाटीदार, रमेश राठौड़, बालूसिंह सोलंकी, शैलेश उदासी, कैलाश जमरे, ज्ञानेश्वर सोलंकी, आदर्श पाटीदार और प्रवीण वर्मा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद थीं।









