मनावर : (मप्र .) मिडिल ईस्ट में ईरान इजरायल-अमेरिका युद्ध होने के कारण दुनिया भर में तनाव की स्थिति है। देश में पेट्रोल डीजल पर भी इसका असर पड़ने लगा है। लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाओं का दौर चल रहा है। आज मध्य प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल पंपो पर भारी भीड़ जुटने लगी, लोग अपनी गाड़ियों को फूल टैंक करने के लिए बड़ी संख्या में कतारों में लगे रहे, विवादों की स्थिति ना बने को लेकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पेट्रोल पंप और कलेक्टर,एसपी ने भी पोस्ट की।

धार के मनावर में शाम होते ही नगर के तीनों प्रमुख मार्गों पर स्थित पेट्रोल पंपों पर सैकड़ों वाहनों में पेट्रोल डीजल भरा, पंप मालिकों ने कहा कि कोई कमी नहीं है, लोगों को अफवाह फैलाई जा रही है। लोग घबरा कर क्षमता से अधिक ईंधन ले जा रहे है। टैंकरों की आवाक जारी है, वितरण जारी रहेगा।

धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने भी देर रात सोशल मीडिया पर आकर आमजन से बताया कि कोई भी गलत जानकारी सांझा न करे, अफवाहों पर ध्यान न दे। हमने पेट्रोल पंप की यूनिट से भी बात की है, पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है। किसी प्रकार की जमाखोरी ना करे। जिले, प्रदेश ओर देश में भी कमी नहीं है। वही एसपी मयंक अवस्थी ने भी पोस्ट जाहिर की, -”सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल रही है कि होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से भारत में पेट्रोल और डीज़ल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और लोगों को तुरंत पेट्रोल पंप जाकर टंकी फुल करवा लेनी चाहिए। यह दावा पूरी तरह भ्रामक है। भारत में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसी भी अल्पकालिक वैश्विक व्यवधान का सामना करने की पूरी व्यवस्था है। साथ ही, हमारे पास ऐसे वैकल्पिक स्रोत भी उपलब्ध हैं जो होर्मुज स्ट्रेट पर निर्भर नहीं हैं। कृपया अफवाहों पर विश्वास न करें और पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।”

इसके अतिरिक्त कई जिलों में पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला। भीड़ समझाइश दी जा रही है। भीड़ के कारण प्रदेश के अन्य स्थानों पर विवाद की स्थिति भी पैदा हो गई। मंदसौर में अस्थाई रूप से बंद किए पंप। धक्का मुक्की, पुलिस तैनात।

इस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए मोदी सरकार पर तंज कसा, कहा कि -“अधिकतम जगह पंप पर पेट्रोल डीजल खत्म हो चुका है। प्रदेश की लगता है पेट्रोल डीजल का आपातकाल आ गया है”









