
मनावर (सिंघम रिपोर्टर) शनिवार को देश भर में ईद का त्यौहार मनाया गया, इस अवसर पर सुबह सभी मस्जिदों में निर्धारित समय पर ईद की नमाज अदा की गई। बच्चे बूढ़े सभी रंग बिरंगी पोशाकों के साथ मस्जिदों में दिखाई दिए लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी, इसी के साथ माहौल खुशनुमा रहा। समाज जनों ने एक दूसरे के घर जाकर सेवइयां खाई। ईदी के तौर पर बच्चों को मिठाई और पैसे वितरण किए गए। नगर में पुलिस बल जगह जगह तैनात रहा। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी गई। इसी के साथ मनावर की तमाम मस्जिदों के बीच जामा मस्जिद और गांधीनगर की गोसिया मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद कासिमुल कादरी साहब और मुफ्ती मोहम्मद शरीफ मिस्बाही साहब के लिए समाजजनों ने तोहफे के रूप में बतौर नजराना और उमराह यानी मक्का मदीना जियारत जाने के टिकट की व्यवस्था तोहफे के रूप में की। अपने धर्मगुरु की प्रेरणाओं से प्रेरित ओर प्रसन्न होकर समाजजनों ने उन्होंने यह प्रस्ताव रखा। ज्ञात हो कि एक माह रमजान का महीना पूर्ण के बाद ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस बीच धर्म गुरु का विशेष योगदान रहता है।

शहर काजी ने समाज जनों को मुबारकबाद दी
मनावर के शहर काजी डॉ. जमिल सिद्दीकी ने कहा कि रमजान का पूरा महीना इबादत में गुजरा। उन्होंने सभी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही अपील की कि सभी समाजजन त्योहारों को मिल-जुलकर मनाएं। ईद-उल-फित्र मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार है। यह रमजान के महीने में रोजा रखने के बाद मनाया जाता है। इस दिन रोजा रखने की हिम्मत और ताकत देने के लिए भी अल्लाह का शुक्र किया जाता है।

कांग्रेस नेता ईद की बधाई देने पहुंचे
इस अवसर पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील स्टार चौहान अपने साथियों के साथ कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री पूर्व पार्षद अख्तर बी के निवास पर बधाई देने पहुंचे। महासचिव चौहान ने कहा कि आज देशभर में ईद मनाई जा रही है जो कि मुस्लिम समुदाय के लिए एक बड़ा त्योहार माना जाता है। 30 दिनों के उपवास के बाद यह खुशी का त्यौहार मनाया जा रहा है हम भी हमारे मुस्लिम भाई बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति हो या निजी जीवन, बड़ों की सलाह ओर आशीर्वाद से हमे प्रेरणा मिलती है। आज बुआ जी को बधाई दी और आशीर्वाद लिया।
इसके अतिरिक्त देशभर के सभी त्योहारों पर बधाई का ताता लगा हुआ है।









