चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा, पांच राज्यों में कुल 824 सीटों पर विधानसभा चुनाव होंगे।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली : इस वर्ष में भारत के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त इस बाबत प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। बंगाल सहित पांच राज्यों के 824 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। इन राज्यों में बंगाल में दो और तमिलनाडु, असम, केरल में एक चरण में वोटिंग होगी और इनके नतीजे 4 मई को आएंगे।

जिन राज्यों में चुनाव होंगे उनमें पश्चिम बंगाल, असम, केरलम (केरल), तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं। चुनाव आयोग ने मतदान और मतगणना की पूरी समय-सारणी जारी कर दी है। अब आने वाले दिनों में इन राज्यों में रैलियां, प्रचार और सियासी बयानबाजी तेज होने वाली है, जिससे चुनावी माहौल और गर्म होने की उम्मीद है।

5 राज्यों की 824 सीटों पर चुनाव

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि 5 राज्यों की 824 सीटों पर चुनाव होना है। 15 लाख लोग पोलिंग काम में लगे। चुनाव के लिए हमनें 30 नए पहल की शुरुआत की। SIR के जरिए वोटर रोल में संशोधन किया। पांच राज्यों में 2.19 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

पश्चिम बंगाल में 6.44 करोड़ मतदाता

चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में कुल करीब 6.44 करोड़ मतदाता हैं। 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 8 चरणों में कराए गए थे। राज्य में 294 सीटें हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था और बड़ी संख्या में मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए चुनाव कई चरणों में कराया गया था। लेकिन इस बार पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होंगे।

और पढ़ें