नेशनल लोक अदालत का आयोजन, कुल 1523 प्रकरण थे शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बड़वानी : (मप्र.) आज नेशनल लोक अदालत के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर बड़वानी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले की विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिला न्यायाधीश द्वारा सभी बैंक शाखा प्रबंधकों से मुलाकात कर बैंक ऋण वसूली की स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि जिन खाताधारकों द्वारा समय पर ऋण का भुगतान नहीं किया जाता है, उनके विरुद्ध न्यायालय के माध्यम से वसूली की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही न्यायालय द्वारा बैंक वसूली कार्य में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया गया।

इस अवसर पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शाखा प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि यदि ग्राहक समय पर ऋण जमा करते हैं तो बैंक के माध्यम से नए सदस्यों को भी ऋण प्रदान करना संभव हो पाता है।

वहीं केनरा बैंक बड़वानी के शाखा प्रबंधक गजेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि उनकी शाखा में मुद्रा ऋण एवं किसान क्रेडिट कार्ड के कई खाते एनपीए की श्रेणी में जा रहे हैं, जिनकी वसूली के लिए न्यायालय से सहयोग का आश्वासन प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में बिरलाजी, अनिल कुमार एवं वसूली अभिकर्ता सुनील चौहान और किशोर सूर्यवंशी ने बताया कि बाजार के दुकानदारों एवं किसानों द्वारा समय पर ऋण जमा नहीं करने से बकाया राशि बढ़ती जा रही है। उन्होंने सभी ऋणधारकों से अपील की कि बैंक द्वारा चलाई जा रही छूट योजनाओं का लाभ लेते हुए अपनी बकाया राशि जमा करें।

इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया बड़वानी जिला अग्रणी प्रबंधक वरुण चावला, शाखा प्रबंधक सेंधवा अभय जादोन, मुख्य प्रबंधक गेंदालाल पटेल, नवीन सिसोदिया, शैलेंद्र चौहान, पवन पटेल, बच्चू इसके, गोविंद डावर आदि उपस्थित रहे।

अंत में कार्यक्रम का आभार अर्जुन परमार द्वारा व्यक्त किया गया।

और पढ़ें