इंदौर इंटरनेशनल ट्रेड फेयर–2026 का शुभारंभ, देश-विदेश के उत्पादों की प्रदर्शनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहर में व्यापार और संस्कृति के संगम का प्रतीक इंदौर इंटरनेशनल ट्रेड फेयर–2026 का शुभारंभ लाभगंगा एग्जीबिशन सेंटर में हो गया है। यह मेला 6 मार्च से 16 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। आयोजन गुप्ता इवेंट मैनेजमेंट प्रा. लि. द्वारा किया गया है, जो पिछले 15 वर्षों से प्रदर्शनियों का आयोजन कर रही है।

22 राज्यों और 10 देशों की भागीदारी

आयोजन की डायरेक्टर पायल आचार्य ने बताया कि इस वर्ष मेले में भारत के 22 राज्यों और 10 देशों की भागीदारी है। यहां 1 लाख से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है।

देश-विदेश के उत्पाद बने आकर्षण

मैनेजिंग डायरेक्टर सुजीत कुमार गुप्ता के अनुसार मेले में कश्मीर से दक्षिण भारत तक के फर्नीचर, सोफा सेट, डाइनिंग सेट, हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम उत्पाद उपलब्ध हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स, ईरान के खजूर, थाईलैंड की ज्वेलरी, दुबई के परिधान और सिंगापुर के वॉल फ्रेम्स भी प्रदर्शनी में शामिल हैं।

हैंडलूम, लेदर और फूड स्टॉल्स भी मौजूद

प्रदर्शनी में पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के लेदर उत्पाद, खादी-कुर्तियां, भागलपुर की साड़ियां, जयपुर-बांग्लादेश के वस्त्र और संबलपुर के कपड़े भी उपलब्ध हैं। साथ ही ब्यूटी एक्सेसरीज़, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंटरनेशनल फूड स्टॉल्स आगंतुकों को आकर्षित कर रहे हैं।

 

व्यापार और संस्कृति का अनूठा संगम

एडवाइजर वीर बहादुर सिंह ने कहा कि यह ट्रेड फेयर खरीदारी के साथ-साथ व्यापार, संस्कृति और अंतरराष्ट्रीय उत्पादों का अनुभव भी प्रदान करेगा। आने वाले दस दिनों तक इंदौरवासियों को मेले में उत्साह और विविधता का माहौल देखने को मिलेगा।

और पढ़ें