इंदौर : (मप्र.) इस बार प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब 16 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें 9 लाख 7 हजार परीक्षार्थी 10वीं कक्षा से हैं, जबकि करीब 7 लाख छात्र 12वीं कक्षा से बोर्ड परीक्षा में बैठे हैं।
संभागायुक्त डॉ सुदामा पी खाड़े का विद्यार्थियों को शुभकामना संदेश,-
“बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही आपकी सबसे बड़ी शक्ति हैं। पूरे विश्वास के साथ परीक्षा दें — सफलता निश्चित है।आपका भविष्य उज्ज्वल हो”









