मनावर (मप्र.) शाहनवाज शेख : – मनावर में रविवार की शाम भाजपा जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। विक्रम सामुदायिक मांगलिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ की दिशा में ग्रामीण रोजगार का एक नया और भरोसेमंद मॉडल तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह मॉडल भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा।

ठाकुर ने इस नए ग्रामीण रोजगार मॉडल, जिसका नाम VB-G RAM G बताया गया है, की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण रोजगार को सशक्त बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। इसमें 125 दिन की कानूनी रोजगार गारंटी, साप्ताहिक मजदूरी भुगतान, खेती के मौसम में 60 दिनों का समुचित ब्रेक और बायोमेट्रिक व AI आधारित निगरानी के माध्यम से पारदर्शिता व भरोसे को नई मजबूती मिली है। उन्होंने इसे करोड़ों ग्रामीण परिवारों के जीवन में स्थिरता और सम्मान का संकल्प बताया।

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर इस योजना को लेकर झूठ फैलाने और किसानों, गरीब मजदूरों और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा पेश की गई पिछली योजना में 100 दिन का सीमित रोजगार था, मजदूरी भुगतान में देरी होती थी और खेती के मौसम में किसानों को लाभ नहीं मिल पाता था। इसके अलावा, फर्जी जांच, कार्ड और लीकेज की समस्यां भी थीं। उन्होंने दावा किया कि नई योजना से गांवों में विकास की गति मिलेगी।

ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस योजना के लाभों की जानकारी हर समाज तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता को हकीकत से अवगत कराना चाहिए और कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा में पेश की गई इस योजना से कांग्रेस में बेचैनी है।
भाजपा की नवीन कार्यकारिणी से रूबरू
इस सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल और पूर्व जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र धाडीवाल भी उपस्थित थे। उन्होंने भाजपा ग्रामीण धार जिले की नवीन कार्यकारिणी का परिचय कराया और जिले में संगठन कार्य के विस्तार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज मोजूद रहे। जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर ने बताया कि जिला सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण धार जिला कार्यकारिणी की घोषणा के पश्चात प्रथम कार्यकर्ता परिचय एवं भाजपा ग्रामीण धार जिला कार्यकारिणी सदस्यों का केंद्रीय मंत्री द्वारा स्वागत सम्मान को परिचय किया।
इस कार्यक्रम में केंद्र की मोदी को प्रदेश सरकार की विकासशील कार्य को लेकर कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए का केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने भगव वस्त्रावकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक राधेश्याम मुकाती ने किया।
आभार भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र मेरती ने किया। कार्यक्रम में जिले के अध्यक्ष चंचल पाटीदार, नारायण सोनी, हेमंत खटोड़, सोनाली श्रीवास्तव, सहित सभी जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन, शिवराम कन्नौज, जनपद सदस्य, सभी मंडल अध्यक्ष मंडल कार्यकारिणी सभी ग्राम इकाई अध्यक्ष कार्यकर्ता सभी कार्यकर्ता सभी पदाधिकारी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।









