मनावर : (सिंघम रिपोर्टर) धार जिले के मनावर से 5 किलोमीटर दूर ग्राम टोंकी स्थित सीमेंट प्लांट के गेट नंबर 4 के मोड़ के पास बीती रात एक सड़क हादसे में बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक ट्रेलर के पिछले टायर की चपेट में आ गया था। जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक MP11ZK9912 का चालक वाहन को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। उसने साक्षी सुरेश पंवार की बाइक को साइड से टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया।
बाइक पर पीछे बैठे लखन पिता नेहरू (उम्र 20 साल, निवासी ग्राम टोंकी) ट्रेलर वाहन के टायर के नीचे आ गए। ट्रेलर उनके सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे लखन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस विभाग के प्रधान आरक्षक ललित कुमरावत ने बताया कि वाहन को जब्त कर मनावर थाने लाया गया है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया।
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 (1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरूकर दी है।








