संयुक्त राष्ट्र में भारत की ओर से केंद्रीय राज्य मंत्री ठाकुर ने CSocD के 64वें सत्र को संबोधित किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली : न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित संयुक्त राष्ट्र में सामाजिक विकास आयोग (CSocD) के 64वें सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने सामाजिक न्याय, समावेशन और सतत विकास से जुड़े वैश्विक प्रयासों पर भारत का पक्ष रखा।

इस अवसर पर महिलाओं, बच्चों, वंचित वर्गों और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास के लाभ पहुँचाने की दिशा में भारत द्वारा किए जा रहे कार्यों, नीतिगत पहलों और अनुभवों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर साझा किया।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ का संकल्प केवल आर्थिक उन्नति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा, समान अवसर, लैंगिक समानता और मानवीय गरिमा के साथ प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। महिला सशक्तिकरण, पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है।

“वसुधैव कुटुम्बकम” की भावना को आत्मसात करते हुए भारत समावेशी विकास के अपने अनुभवों को विश्व के साथ साझा कर वैश्विक सहयोग को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

और पढ़ें