26 जनवरी : शासकीय कार्यालयों में झंडा वंदन किया, विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने आकर्षण वेश भूषा पहन के निकाली प्रभात फेरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर : (सिंघम रिपोर्टर) कोर्ट परिसर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं पुलिस विभाग, सीएमओ द्वारा अपने निर्धारित समय पर एसडीएम कार्यालय तथा थाना परिसर, नगर पालिका, में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया। साथ ही नगर के विभिन्न संगठन, राजनीतिक पार्टियों, स्कूल, कॉलेज, शासकीय कार्यालय में भी तिरंगा लहराया गया।

इस अवसर पर एसडीएम प्रमोद गुर्जर एवं एसडीओपी बृजेश कुमार मालवीय तथा थाना प्रभारी ईश्वरसिंह चौहान, सीएमओ संतोष चौहान द्वारा समस्त नगर और देशवासियों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

साथ ही नगर में समस्त स्कूल विद्यार्थियों ने इस अवसर पर चलित रेलिया निकाली, जिसमें देश भक्ति तथा अमर वीर शहीदों के जय जयकार के नारे लगाए गए। स्कूल के छात्र छात्राएं विभिन्न प्रकार की वेशभूषाओं को पहन कर आकर्षण का केंद्र बने।

सांदीपनी विद्यालय, सीएम राइस, लाइंस जूनियर कॉलेज, जेसीज हाई स्कूल, इंदौर विद्या विहार आदि विद्यालयो द्वारा भी प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रैली निकालकर भारत माता की जय एवं शहीदों के नाम के नारे लगाए। स्कूलों की समस्त प्रभात फेरी अपने संस्थान से मनावर के मुख्य गांधी चौराहे पर होकर पुनः स्कूल पहुंची।

नगर के मेला मैदान स्थित नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम ने विधायक डॉ हीरालाल अलावा एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गणतंत्र दिवस के आयोजन को संपन्न किया। इस दौरान नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू होने की याद में हर साल गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस क्या है और ये क्यों मनाया जाता है? भारत 15 अगस्त 1947 को आज़ाद हुआ था और 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को आत्मसात किया गया, जिसके तहत भारत देश को एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया।

और पढ़ें