भागीरथ पुरा दूषित पानी मामले में नेताप्रतिपक्ष ने कहा ,- सरकार मौत के आंकड़े छुपाने में लगी है, उधर परिजनों का रो रो का बुरा हाल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर : (मप्र.) जिले के मनावर में आज शनिवार को प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के आगमन पर कांग्रेस नेताओं ने गांधी चौराहे पर आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कार्यकर्ताओं में मिले।

साथ ही उन्होंने मीडिया से रूबरू होकर इन्दौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हो रही मौत के मामले में कहा कि इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से लगातार हो रही मौत के कहा कि सरकार अभी तक जिम्मेदारी नहीं ले रही है और ना ही किसी पर प्रकरण दर्ज किया है। कुछ ही दिन के अंतराल में लगातार मौत हो रही है। सरकार लगातार इन आंकड़ों को छुपा रही है, बल्कि उन्हें भागीरथपुरा और इंदौर की जनता के साथ न्याय करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि भागीरथपुरा जैसी घटना दोबारा इंदौर में घटित ना हो जाए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सोई हुई सरकार अभी भी जाग नहीं रही है और मैं इंदौर वासियों से कहना चाहता हूं कि स्वयं अपनी रक्षा करें और खुद जागे। सरकार को यह एहसास दिला दो कि इंदौर हमारा है और हमें यहां स्वच्छ पानी, स्वच्छ हवा चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी और हम आम जनता के हित में हमेशा उनके साथ खड़े हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जो लोग मर रहे हैं उनका दर्द परिजनों से पूछो, सरकार जिम्मेदारी लेने के बजाय उन्हें ढकने का कार्य कर रही है। ऐसे में जनता का विश्वास सरकार से उठने लगा है।

मनावर आगमन पर कांग्रेस नेता ओम प्रकाश सोलंकी, हरीश खंडेलवाल, निलेश रावका, विनोद दोशी, अरुण गर्ग, सुनील स्टार चौहान, सिराज मंसूरी, सुमित खटोड़, संग्रामसिंह चिकली, ऋषभ कीमती, आशीष साद आदि मोजूद रहे।

और पढ़ें