मुनि प्रभात सागर महाराज के प्रथम नगर आगमन पर जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर : (मप्र.) नगर में मंगलवार शाम दिगंबर जैन महातीर्थ पुष्पगिरी के प्रणेता आचार्य पुष्पदंत सागरजी महाराज और आचार्य प्रसन्न ऋषिजी महाराज के शिष्य मुनि प्रभात सागरजी महाराज का प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर नगर में भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसमें सर्व समाजजनों ने उनका स्वागत किया।

शाम 4 बजे मुनि प्रभात सागरजी महाराज के आगमन पर समाजजनों ने फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। दिगंबर समाज के सदस्यों ने अपने घरों के सामने उनके पवित्र चरणों का निर्मल जल से पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद लिया। बैंड-बाजे के साथ उनकी भव्य अगवानी की गई।

चल समारोह खलघाट मार्ग स्थित खंडेलवाल पेट्रोल पंप, भरडपुर से शुरू हुआ। यह नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मेन बाजार स्थित छोटे मंदिर पहुंचा। इस दौरान मुनि प्रभात सागरजी महाराज के गृहस्थ अवस्था के वेद परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।

समाज के देवेंद्र जैन ने बताया कि मनावर, बाकानेर, सिंघाना सहित गंधवानी के समाजजन इस अवसर पर मौजूद रहे। सभी ने मुनि श्री के प्रवचनों का लाभ लिया।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष अभय सोगानी, आशीष गंगवाल, पंकज गोधा, संदीप जैन, पवन बड़जात्या, लोकेश बाकलीवाल, नपा अध्यक्ष अजय पाटीदार, अमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे उपस्थित थे।

और पढ़ें