
मनावर : (मप्र.) आगामी त्यौहार मकर संक्रांति और बसंत पंचमी को लेकर नगर में पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने प्रशासनिक अमले के साथ नगर में पैदल मार्च करते हुए नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया।
पुलिस द्वारा मोहल्ले और कॉलोनी में त्योहारों को लेकर आमजन को दिशा निर्देश दिए, वहीं सोशल मीडिया, रात्रि कालीन में बैठक तथा अन्य मामलों को लेकर समझाइए दी गई।
थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने जन संवाद करते हुए आम जनता अपील की है कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी ना फैलाएं। अगर किसी प्रकार की विवादित टिप्पणी सोशल मीडिया करते हुए पाई गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि देर रात अपने घरों और मोहल्ले के ओटलों पर बैठकर समय बिताने वाले युवाओं को भी सख्त हिदायत दी जा रही है कि वह अपने घरों में रहे। इसी के साथ बच्चों को भी नायलॉन के धागे का इस्तेमाल न करने की सलाह दी कहा कि आज देश में नायलॉन के धागे से पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध है जिसको लेकर पुलिस बेचने और खरीदने वाले पर भी कार्रवाई कर रही है। ऐसे में जो व्यक्ति नायलॉन के धागे का इस्तेमाल करते पाया गया उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि सभी त्यौहार शांति और सौहार्द के साथ मनाए। पुलिस प्रशासन आपकी सेवा है तत्पर्य है
जन संवाद के दौरान उप निरक्षक मनोज पाटीदार, मनीष तिवारी, राहुल बांगर एवं गांधीनगर में पूर्व पार्षद अख्तर बी, पत्रकार वहीद मंसूरी, अय्यूब पठान, हैदर मुंडा सहित मोहल्ले के नागरिक मौजूद रहे।









