नपा अध्यक्ष ने फिल्टर प्लांट का दौरा किया, सीएमओ ने नदी में गाड़िया धोने पर लगाया प्रतिबंध

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर : (सिंघम रिपोर्टर) इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल पीने से मृत लोगों के परिजनों का गुस्सा इंदौर के जिम्मेदार नेता और अधिकारियों के प्रति दिखाई दे रहा है। अभी भी यह मुद्दा इंदौर शहर में गरमाया हुआ है। इसी दौरान धार जिले के मनावर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अजय पाटीदार एवं निर्माण शाखा के अध्यक्ष कैलाश राठौड़ द्वारा फिल्टर प्लांट पर जाकर टीडीएस चेक किया।

नपा अध्यक्ष अजय पाटीदार ने बताया कि इंदौर में जो घटना हुई है इसके मद्देनजर हम नगर के फिल्टर प्लांट से लेकर समस्त पाइप लाइन चेक करवा रहे है ताकि पानी सप्लाई में किसी प्रकार की लापरवाही न रहे। उन्होंने कहा कि सभी को स्वच्छ एवं निर्मल जल मिले यही प्रयास रहा है और आगे भी हम प्रयासरत रहेंगे कि पीने के साफ पानी जनता को मिले

मान नदी में गाड़िया धोने पर सीएमओ ने लगाई रोक

मनावर के समीप मान नदी की रपट पर सीमेंट और अन्य माल ढोने वाले वाहन चालक अपनी गाड़िया नदी के पानी से धोते है। जिससे पानी दूषित होता है। लेकिन अब सीएमओ संतोष चौहान ने सख्त चेतावनी देते हुए मान नदी के गाड़ियों को धोने पर प्रतिबंध लगाया है। ताकि पानी दूषित न हो सके।

और पढ़ें