मनावर-मांगोद स्टेट हाईवे 38 का मेंटेनेंस शुरू, 6 माह की समय अवधि में कार्य होगा पूरा, राहगीरों को मिलेगी राहत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

मनावर : मप्र.- (सिंघम रिपोर्टर) लंबे समय की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार मनावर-मांगोद मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। इस सड़क के सुधार के लिए विभाग ने करीब 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। यह मार्ग जिला मुख्यालय धार को जोड़ता है, साथ ही गुजरात और राजस्थान जाने के लिए भी उपयोगी है। एमपीआरडीसी के सहायक प्रबंधक अमित भूरिया ने बताया कि मनावर से मांगोद तक 50 किलोमीटर लंबी सड़क पर डामरीकरण के लिए भोपाल से स्वीकृति मिल चुकी है।

विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने हाल ही में स्थल निरीक्षण भी किया था। इस कार्य के तहत सड़क पर 40 एमएम डामर (बीसी) की परत बिछाई जाएगी, जिससे यात्रा सुगम होगी और समय की बचत होगी। यह कार्य एमपीआरडीसी के अधीन आस्था कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जाएगा।

अमित भूरिया ने बताया कि पहले सड़क पर गड्ढों की भराई की गई उसके बाद डामर का कार्य किया जा रहा है ताकि सड़क मार्ग को मजबूती मिल सके।

आपको बता दे कि पिछले वर्ष से ही सड़क मार्ग खराब होकर क्षतिग्रस्त थी, यात्रियों ओर राहगीरों द्वारा लगातार शिकायत की जा रही थी। अब विभाग ने कार्य शुरू किया जिसे 6 माह में पूरा करने की समय अवधि रखी है।

 

और पढ़ें