30 नवंबर को सीएम डॉ मोहन यादव के बेटे का सामूहिक समारोह में होगा विवाह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उज्जैन : (विशेष प्रतिनिधि) मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी 30 नवंबर को होने वाली है। ये शादी चर्चा में है। ऐसा इसलिए क्योंकि सीएम मोहन ने बेटे की शादी के लिए किसी बड़े होटल या डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान नहीं किया है बल्कि ये बहुत ही सिंपल तरीके से किया जाएगा। डॉ. अभिमन्यु की शादी डॉ. इशिता पटेल से होने जा रही है। ये शादी एक सामूहिक समारोह में की जाएगी, जिसमें सीएम के बेटे सहित 21 जोड़े शादी की रस्में निभाएंगे।

सीएम मोहन यादव के इस फैसले की समानता और सादगी के संदेश के लिए बहुत तारीफ हुई है। सीएम के बेटे की शादी का इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। लोग इस पर कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस शादी समारोह का आयोजन उज्जैन में किया जा रहा है।

 

और पढ़ें