चुनाव आयोग निष्पक्ष रूप से एसआईआर का कार्य कर रहा है – रणवीर सिंह रावत, प्रभारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर:- (सिंघम रिपोर्टर) यह देश का मामला है, इस देश की वोटर लिस्ट में ऐसे अवांछनीय तत्व जिनके कारण देश की निर्वाचन प्रणाली खतरे में पड़ सकती है उनको दूर करने के लिए एसआईआर की प्रक्रिया देश भर में हो रही है। उक्त बात प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं इंदौर संभाग संगठन संभागीय प्रभारी रणवीर सिंह रावत ने एसआईआर की जिला बैठक के दौरान भाजपा धार ग्रामीण जिला कार्यालय में कही।

आगे उन्होंने कहा कि भविष्य की सुरक्षा के लिए व देश की रक्षा के लिए एसआईआर जरूरी है हमारा एक-एक कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर जाकर इस अभियान में लगना चाहिए, मतदाता सूची का शुद्धिकरण होगा इस अभियान को गंभीरता से लेना चाहिए। एसआईआर का देश भर में विपक्ष विरोध कर रहा है। कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विरोधी दल आज भाजपा पर एसआईआर के माध्यम से वोट चोरी का आरोप लगा रही है जबकि एसआईआर की प्रक्रिय कई बार हो चुकी है सिर्फ अंतर इतना है कि पहले होती थी तब पता नही चलता था और आज हो रही है तो पूरे देश को पता है।

रणवीर सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस अब तक फर्जी वोटो से जीतते आई है तथा देश की सबसे बड़ी एजेंसी चुनाव आयोग को भी बदनाम कर राष्ट्रविरोधी कार्य मे लगी हुई है जबकि देश का चुनाव आयोग निष्पक्ष रूप से एसआईआर का कार्य कर रहा है।

इन्होंने भी किया सम्बोधित

इस अवसर पर. राज्यसभा सांसद प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ सुमेर सिंह सोलंकी, जिला प्रवासी प्रभारी हुकुम गुप्ता, धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने भी सम्बोधित करते हुए एसआईआर पर अपने विचार व्यक्त किये इस धार भाजपा ग्रामीण जिला बैठक में

यह रहे मंचासीन

इस दौरान इंदौर संभाग संगठन प्रभारी रघुवीर सिंह रावत प्रदेश महामंत्री सुमेर सिंह सोलंकी, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, पूर्व सांसद छतरसिह दरबार, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन भायल, जिला प्रवासी प्रभारी हुकुम गुप्ता, जिला पंचायत धार अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा, अभियान के जिला संयोजक अंबाराम पाटीदार मंचासीन रहे।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष, जिला पदाधिकारीगण, सभी मोर्चा जिला अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद प्रतिनिधि जनप्रतिनिधिगण, एसआईआर के विधानसभा व मण्डल प्रभारी के अलावा आपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें