
खंडवा : (मप्र.) आज प्रदेश के खंडवा जिले में दुर्गा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है, यहां तालाब में ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से कई लोग डूब गए। रेस्क्यू करके अभी तक 11 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। प्रशासन और आम नागरिकों का मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल है। तालाब में 20 से अधिक लोगों के डूबने की समाचार प्राप्त हुए थे। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद जेसीबी की मदद से ट्रॉली को बाहर निकाला गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें आठ बच्चियां शामिल हैं।
सभी सवार लोग गुरुवार को दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने पहुंचे थे ये घटना पंधाना थाना क्षेत्र के जली गांव की है। मौके पर तलाशी अभियान चल रहा है और कलेक्टर के साथ ही प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है। इस हृदय विदारक हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है और उत्सव भी चीख-पुकार में बदल गया है इसमें राजगढ़ ग्राम पंचायत के पाडलाफाटा के लोग सवार थे। सूत्रों के अनुसार अभी तक यहां 11 शव निकाले जा चुके है।









