मनावर : (मप्र.) जैसा कि सार्वजनिक है की मनावर नगर को बाईपास रिंग रोड की अति आवश्यकता है क्योंकि कई दशक पुराने नगर के मार्गों से ही यातायात निकाला जा रहा है। और यह बड़ी दुर्घटना को भी न्योता देता है। फिलहाल बाईपास रिंग रोड की मांग एक संघर्ष बन चुका है जिसके लिए सामाजिक कार्यकर्ता नेता और पत्रकारों ने भी मोर्चा खोला हुआ है लेकिन शासन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई हलचल नहीं है। वहीं कुछ लोग कहना है कि विधानसभा में बाईपास को मंजूरी मिल गई है।
ऐसी दशा में अगर नगर से ही कुछ समय ओर यातायात संचालित किया जाना है तो नगर पालिका परिषद को चाहिए कि मनावर के मुख्य मार्गो से शत प्रतिशत अतिक्रमण हटा दिया जाना ही जनहित में उचित निर्णय होगा।

आज नगर की मुख्य मार्गों और गांधी चौराहा है तथा बस स्टेशन पर देखने को मिलता है कि दुकानदारों ने अपनी पर्याप्त सीमा के बाहर दुकानों का सामान जमा रखा है। इसी के साथ हाथ ठेला गाड़ी व्यापारियों ने भी जगह-जगह अतिक्रमण कर दुकान लगा रखी है। वही दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों द्वारा भी सड़कों पर ही गाड़ियां पार्क कर देते हैं। इन असुविधाओं से यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। बड़े वाहनों को नगर से गुजरने के लिए पर्याप्त जगह मिलना आवश्यक है। क्योंकि बड़े वाहनों की चपेट में आने से छोटे वाहन एवं आम नागरिक दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में दुर्घटना होने पर बड़े वाहनों को जिम्मेदार ठहरना भी कहीं ना कहीं गलत साबित होगा? क्योंकि साफ-साफ दिखाई दे रहा है नगर में अतिक्रमण को लेकर स्थिति ठीक नहीं है।
बस स्टैंड एक मार्केट और सड़के बाजार नजर आती है।
आपको बता दे की नगर पालिका द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई जाती है लेकिन कुछ समय बीतने के बाद ही लोग यथा स्थिति में आ जाते हैं। कई बार नगर पालिका ने दुकानदारों का सामान जप्त कर चालानी कार्यवाही भी की लेकिन कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा। नगर का बस स्टैंड जहां सैकड़ो बसों का प्रतिदिन आवागमन रहता है यह बस स्टैंड काम और व्यापारी मार्केट ज्यादा दिखाई देता है क्योंकि यहां दुकानदारों ने अपनी दुकान से कई अधिक जगह घेर रखी है। जिसके कारण बसों का अंदर आना-जाना भी मुश्किल से होता है। यही हाल नगर की मुख्य सड़कों का है जिसे सरकार ने 7 मीटर चौड़ी बनाई है लेकिन वर्तमान की स्थिति देखे तो सड़कों पर अतिक्रमण फैल चुका है जिसमें गांधी चौराहा मुख्य रूप से शामिल है।









