कांग्रेस ने तीन राज्यों के पर्यवेक्षक नियुक्त, उमंग सिंगार को छत्तीसगढ़ की कमान सौंपी 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर : मप्र.- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत 3 राज्यों राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में जिला कांग्रेस अध्यक्षों के चयन हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से अनुमोदित कर दिया है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर जानकारी सार्वजनिक की।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षक नियुक्त

मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और गंधवानी विधायक उमंग सिंगार को राष्ट्रीय इकाई ने छत्तीसगढ़ का पर्यवेक्षक नियुक्त किया। हालांकि एक दर्जन लगभग पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के लिए नियुक्त किए, उमंग सिंगार भी उसी में शामिल है। आदिवासी नेता होने कारण उन्हें खासतौर पर यह जिम्मेदारी मिली। उनके दबंग ताई के चर्चे भी कई प्रदेशों में अंकित है। प्रभारियों की सूची में शामिल रहे वह ऐसे नेता हैं जिन्होंने पूर्व में शिमला, झारखंड और महाराष्ट्र जैसे प्रदेशों में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की सीटों को बढ़ाया है। और वहां जीत हासिल करने में मददगार साबित हुए।

उन्होंने कहा…

“संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत मुझे छत्तीसगढ़ राज्य का एआईसीसी ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाने पर मैं कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी एवं एआईसीसी संगठन महासचिव आदरणीय श्री के.सी. वेणुगोपाल जी का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है। साथ ही अन्य राज्यों में ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी संभाल रहे सभी साथियों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हम सब मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहितैषी बनाने के लिए पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।”

और पढ़ें