मनावर के सिंघाना में कार्यशाला का आयोजन हुआ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर : (सिंघम रिपोर्टर) भाजपा मंडल सिंघाना मे पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव को सेवा पखवाड़ा के रूप मे मनाने हेतु मण्डल के ग्राम गणपुर में महत्वपूर्ण कार्यशाला का सफल आयोजन हुआ

कार्यशाला का शुभारंभ धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार, उपाध्यक्ष राधेश्याम मुकाती, जिप सदस्य शिवराम कन्नौज, कपिल सोलंकी, भाजपा मंडल सिंघाना अध्यक्ष प्रकाश पांडेय व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओ द्वारा मां भारती व भाजपा पितृ पुरूष श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी, श्री प. दिनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुजन व माल्यार्पण कर किया गया।

मंडल अध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि कार्यशाला मे पधारे अतिथियो, पदाधिकारियों व सेवा पखवाड़ा प्रभारियों द्वारा भाजपा सुशासन व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वर्णिम कार्यकाल व जन हितैषी योजनाओं व मोदीजी के 75 वे जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप मे मनाना है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक भाजपा संगठन द्वारा तय कार्यक्रमो की जानकारी दी गई व बुथ स्तर तक सफल आयोजन का लक्ष्य दिया गया।

सेवा पखवाड़ा कार्यशाला में मंडल कार्यकारिणी सदस्य व बुथ अध्यक्षों, वरिष्ठ कार्यकर्ता युवा साथियों की उपस्थिति गरीमामय रही। कार्यशाला कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री गौतम परिहार ने किया व आभार पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनिल पाटीदार ने माना। जानकारी दिनेश पटेल ने दी।

 

 

और पढ़ें