रतलाम जिले की सैलाना तहसील में फसल नुकसान का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव पुलिस की अव्यवस्था देखकर नाराज हो गए। भीड़ को कंट्रोल न कर पाने पर उन्होंने एसपी से सख्त लहजे में कहा – *“मतलब क्या रह गया एसपी साहब फिर, मैं ही कर लूं.. आपसे नहीं बन रहा तो छोड़ो।”* सीएम की नाराजगी देखकर मौके पर मौजूद अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए।
किसानों की पीड़ा जानने खेतों में उतरे सीएम
सीएम मोहन यादव सीधे खेतों में पहुंचे और किसानों से आमने-सामने बात की। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनका पूरा साथ देगी और किसी भी किसान को नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।

किसानों को दिलाया भरोसा
मुख्यमंत्री ने किसानों को गले लगाकर ढांढस बंधाया और कहा कि आने वाला समय किसानों का है। सरकार उनके हित में बड़े फैसले ले रही है और मुआवजे में किसी तरह की देरी नहीं होगी।
फसलों का भारी नुकसान
बारिश और पीला मोजेक रोग से सोयाबीन की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसानों को राहत और पूरा मुआवजा मिलेगा। इससे पहले वे शाजापुर में भी किसानों से मिलकर आश्वासन दे चुके हैं।









