सुपरफुड ब्लूबेरी बनेगी अब धार की पहचान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर, 11 सितम्बर 2025
खेती को लाभ का धंधा बनाने और उन्नत खेती को दृष्टिगत उद्यान विभाग द्वारा इंदौर संभाग के धार जिले में कलस्टर तैयार कर सुपरफुड ब्लूबेरी की खेती को बढावा देने की योजना तैयार की गई है। जिसके परिपेक्ष्य में उद्यानिकी विभाग के उप संचालक श्री नीरज साँवलिया, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री महेश वास्केल, ए.जी.एम. नेवा प्लांटेशन एल. एल. पी. हिमाचल प्रदेश डॉ. ललित पाटीदार, नेटाफेम कम्पनी के श्री चन्द्रभुषण, ई.क्यू. मार्केटिंग इनकॉरपोरेट के श्री भरत भूषण आदि के द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन बदनावर विकासखंड के ग्राम रुपाखेडा में आयोजित ‍या गया। जिसमें धार, मनावर व बदनावर विकासखंड के कृषक सम्मिलित हुए।
उप संचालक उद्यान श्री नीरज साँवलिया द्वारा बताया गया कि आने वाले समय में ब्लूबेरी की खेती एक क्रांति लाएगी, जिससे कृषकों की आय में वृद्धि होगी। ब्लूबेरी की फसल से एक एकड में किसान तीन साल बाद लगभग चालीस से पचास लाख तक आमदनी कमा सकता है। जो भी किसान इसकी खेती करना चाहता हो वह उद्यानिकी विभाग में आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


ए.जी.एम. नेवा प्लांटेशन एल.एल.पी. हिमाचल प्रदेश डॉ. ललित पाटीदार द्वारा बताया गया कि अभी तक ब्लूबेरी भारत में अमेरिका से आयात किया जाता था। ब्लूबेरी फल बहुत मंहगा है जो एक हजार रुपये किलो या उससे अधिक दामों पर बिकता है। ब्लूबेरी फल के सेवन से कई सारे विटामिन्स और पौषक तत्वों की पूर्ति होती है। डॉ. पाटीदार द्वारा ब्लूबेरी की खेती की जानकारी वैज्ञानिक तरीके से बताई गई। साथ ही उनके द्वारा कहा गया कि धार जिले के ब्लूबेरी लगाने वाले कृषकों का एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाकर समय-समय पर उपयोगी सलाह दी जायेगी।

और पढ़ें