भोपाल में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत आदिवासी फेस्ट आयोजित, छात्रों के अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने भरी हुंकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल। राजधानी भोपाल में रविवार को ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के अंतर्गत भव्य आदिवासी फेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी समाज, छात्र-छात्राओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। मंच से छात्र हितों, शिक्षा के अधिकार और आदिवासी युवाओं के भविष्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

आयोजन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, विधायक आरिफ मसूद, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, एनएसयूआई के नेशनल कोऑर्डिनेटर अंशुल त्रिवेदी, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विक्रांत भूरिया ने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों के अधिकारों की रक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रवृत्ति, रोजगार और आदिवासी विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि छात्र हितों से जुड़े हर मुद्दे पर पार्टी मजबूती के साथ आवाज उठाती रहेगी और न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में हजारों स्कूल हैं लेकिन सरकार शिक्षा प्रणाली पर जोर नहीं दे रही है। उन्होंने बताया कि कहीं छत से पानी टपक रहा है, कही शिक्षक नहीं है। एसएमएस छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत आयोजित आदिवासी फेस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “विदेशों में बच्चे स्कूलों में दूसरे ग्रहों पर जीवन की संभावना खोज रहे हैं, लेकिन मध्य प्रदेश में बच्चे अपने स्कूलों में शिक्षक ही खोज रहे हैं।” उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव नेताओं के समक्ष रखे। कांग्रेस नेताओं ने आश्वस्त किया कि विद्यार्थियों की आवाज को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा और उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

और पढ़ें