दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट में हाइजैक का अलर्ट, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुबई/तेल अवीव। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान से हाइजैकिंग का संकेत देने वाला कोड 7500 प्रसारित हुआ। विमान में करीब 180 लोग सवार थे। इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट की ओर मोड़कर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विमान के कॉकपिट में एक पायलट ने दूसरे पायलट पर चाकू से हमला किया। यात्रियों और क्रू के कुछ सदस्यों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को काबू में करने में मदद की। घटना के दौरान विमान कुछ ही समय में हजारों फीट नीचे आ गया था।

यूएई की General Civil Aviation Authority (GCAA) ने इसे विमान में हुआ सुरक्षा संबंधी गंभीर incident बताया है और कहा है कि मामले की जांच जारी है। अधिकारियों ने घटना के कारण और मकसद की आधिकारिक पुष्टि होने तक अटकलों से बचने की अपील की है।

फिलहाल यात्रियों को सुरक्षित बताया गया है। घटना की पूरी परिस्थितियों और पायलट के मकसद की जांच की जा रही है।

और पढ़ें