दतिया (मप्र.) दतिया में शनिवार को कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान पार्टी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों पर जोर दिया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, विधायक एवं सहित पूर्व विधायक सहित कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ आगामी चुनाव मैदान में उतरेगी। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, जनसंपर्क बढ़ाने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने विश्वास जताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती के बल पर आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला तथा पार्टी की चुनावी रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई।









